Weather Update: आसमान से बरस रहे हैं आग के गोले, राजस्थान में तापमान 50 के पार, चक्रवात रेमल से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ViralUnzip
4 Min Read

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। सुबह से ही सूरज से आग क गोले बरसने लगते हैं। मौसम विभाग ने 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। वहीं राजस्थान में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौतपे के पहले ही दिन पश्चिमी राजस्थान में फलौदी में पारा 50 डिग्री पहुंच गया। इससे सटे बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान 48 डिग्री के पार चला गया। भीषण गर्मी में 25 मई को 8 लोगों की मौत हो गई है।

भीषण गर्मी के बीच देश के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से लोग परेशान हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज यानी 26 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आग उगल रहा है सूरज

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह सामान्य से 6.9 डिग्री ऊपर रहा। जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बीकानेर, गंगानगर, चूरू और कोटा में भी गर्मी से लोगों के हालत बेहद खराब हैं। भीषम गर्मी से मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 8 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को 12 लोगों की मौत हो गई थी। राजस्थान के फलौदी में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47.2, चूरू में 47, जोधपुर में 46.9, फतेहपुर में 46.7, गंगानगर में 46.5, कोटा में 46.3 और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 मई तक लू का दौर जारी रहने की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गंगीय बंगाल में मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक केरल, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है।

चक्रवात ‘रेमल’ से  भारी बारिश का अलर्ट

वहीं चक्रवात रेमल तूफान 26 मई यानी आज पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को यह तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में पहुंचेगा। उस समय तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इस बीच आईएमडी ने 26 मई के लिए बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के कारण पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मणिपुर में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट, केरल में भारी बारिश की आशंका

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *